उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पलटन बाजार चोरी कर रही महिला का पुलिस पर हमला

अचानक हुए हाई प्रोफाइल घटनाक्रम से बाजार में मचा हड़कंप

खबर को सुने

दून प्लस संवाददाता 

देहरादून
राजधानी देहरादून के हार्ट ऑफ द सिटी में स्थित अति व्यस्त रहने वाले पलटन बाजार में दुकानदारों ने एक महिला को दुकानों में चोरी करते पकड़ लिया। दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को भी इसकी सूचना दी। लेकिन उस वक्त बाजार में हड़कंप मच गया जब पकड़ी गई महिला ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही जोर जोर से शोर मचाते हुए हाथापाई कर दी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने बाजार की कई दुकानों को निशाना बनाया था। संदेह होने पर जब दुकानदारों ने निगरानी की, तो चोरी के प्रयास का खुलासा हुआ। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी महिला ने न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक कर डाली।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का उग्र रूप और पुलिस से उसकी झड़प साफ नजर आ रही है। बाद में, महिला ने खुद की सफाई देते हुए  कहा कि उसका बेटा बीमार है और मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी।

फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। पलटन बाजार में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बाजार व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button