‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर रणवीर सिंह पर पड़ा भारी, ‘धुरंधर 2’ में निकला गेम चेंजर, 12 साल पहले भी दिखा चुका Dhurandhar का कमाल
धुरंधर द रिवेंज’ में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर का कमाल देखने को मिला है। कई लोगों का मानना है कि ये एक्टर रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ये छाया हुआ है और लोग इसे असल धुरंधर कह रहे हैं।
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच जिस किरदार की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वो न रणवीर सिंह हैं और न अर्जुन रामपाल, ये कोई और नहीं बल्कि टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर लोगों को हंसी का फुल डोज देने वाले राकेश बेदी हैं, जिन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी नेता और भारतीय जासूस जमील जमाली का रोल प्ले किया है। 150 फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो में काम कर चुके दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने साल 1979 में फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब से बिना रुके वो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आ रहे हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि रकेश बेदी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे सुपरहिट शो का भी हिस्सा रहे हैं।
हर रोल को अपना बना लेते हैं राकेश बेदी
राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली के रूप में अपने यादगार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, लेकिन इस भूमिका के सिनेमाघरों में धूम मचाने से बहुत पहले ही, इस अनुभवी अभिनेता ने भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में चुपचाप अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी थी। बेदी की हमेशा से यह खासियत रही है कि वे जिस भी भूमिका में नजर आते हैं, उसे पूरी तरह से अपना बना लेते हैं और ठीक ऐसा ही तारक मेहता में भी देखने को मिला था।
तारक मेहता में निभाया ये रोल
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर उनका किरदार कौन सा था तो चलिए आपको बताते हैं। वो शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा नहीं थे। कोविड के दौर में में साल 2020 में उन्होंने शो की कास्ट का ज्वाइन किया। उनके किरदार का नाम बाबूलाल था, जो एक सिंधी बिजनेसमैन था। तारक मेहता इसी शख्स के यहां नौकरी करते थे। बतौर बॉस राकेश बेदी का किरदार बेहद अड़ियल था। राकेस बेदी ने शैलेश लोढ़ा और सचिन श्रॉफ दोनों के साथ ही स्क्रीन स्पेस साझा किया है और दोनों संग उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया। बाबूलाल का ये किरदार शो में हर दिन नहीं नजर आता, लेकिन कभी-कभी ये शो में दिखाया जाता है।
कुबूल है में कैसा था किरदार?
इसके अलावा जमील जमाली के रोल में सुर्खियां बटोर रहे राकेश बेदी चर्चा एक 12 साल पुराने किरदार को भी हो रही है। साल 2014 में वो करण सिंह ग्रोवर और सुरभी ज्योति के शो ‘कुबूल है’ में नजर आए थे। इस टीवी धारावाहिक में भी उनका फनी किरदार था। शो में उनके किरदार का नाम धुरंधर वातवडेकर था। अब चर्चाएं हैं कि वो 12 साल पहले ही टीवी के पर्दे पर धुरंधर बन चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी एक क्लिप भी काफी वायरल हो रही है जिसमें वो अपना परिचय धुरंधर वातवडेकर के रूप में दिख रहे हैं।
रकेश बेदी के कुछ फेमस किरदार
- ‘ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में भारतीय स्पाई का उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था।
- ‘चश्में बद्दूर’ से ओमी का किरदार आज भी लोगों के जहन में है। वो तीन रूममेट में से एक थे, जो एक उर्दू कवि होने के साथ बड़ा फ्लर्ट था।
- ‘ये जो है जिंदगी’ में राकेश ने राजा का रोल निभाया था, जो एक बेरोजगार साला था।
- ‘श्रीमान श्रीमति’ में दिलरुबा जरनैल सिंह खुराना के रोल में भी वो काफी पॉपुलर हुए।
- ‘गदर’ में भी राकेश बेदी नजर आए थे। उन्होंने वैद कीमती लाल का रोल प्ले किया था।


