उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिविविधशिक्षासाहित्य व संस्कृतिस्पोर्ट्स

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का विधिवत रूप से गठन

खबर को सुने

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज की पीटीए कार्यकारिणी में नीमा देवी विद्यालय प्रबंधन समिति( एसएमसी) में आनंद प्रकाश अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025 26 की पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन(पीटीए)और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का विधिवत रूप से गठन किया गया। पीटीए कार्यकारिणी मे सभी अभिभावकों की सहमति से नीमा देवी को अध्यक्ष मोहम्मद इमरान को उपाध्यक्ष मसरूर अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी मे किरण, गीता देवी, अभय नाथ चौहान, गणेश यादव, सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार, सुनीता को लिया गया। कार्यकारिणी में विद्यालय के प्रधानाचार्य उपाध्यक्ष और सचिव का दायित्व शिक्षक आलोक जोशी संभालेंगे।
विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में आनंद प्रकाश अध्यक्ष हेमलता उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यों में पूनम, इंदु, मंगला वर्मा, सरला, मीनू, नीलम, धर्मेंद्र कुमार को लिया गया। नामित सदस्य के रूप में वार्ड के सभासद गौरव मल्होत्रा को लिया गया, सचिव का दायित्व प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल संभालेंगे। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि पीटीए और एसएमसी का कार्य विद्यालय की व्यवस्था में अपना सहयोग देना होता है, जब एक शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करते हैं तो छात्र का सर्वांगीण विकास होता है, उन्होंने नई कार्यकारिणी को अपनी बधाई दी। सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि विद्यालय का उन्नयन सामूहिक प्रयासों से होता है उम्मीद है कि जिन अभिभावको को जो दायित्व मिला है वह उसका बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। कार्यकारिणी गठन का कार्य वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, चारू वर्मा, मोनिका की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा के अलावा उस्मान अली, अमजद खान, जमील अहमद आदि तमाम अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button