उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनपर्यावरणराजनीतिविविधशिक्षासाहित्य व संस्कृतिस्पोर्ट्स

विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्य प्रदेश सरकारः ज्योति रौतेला

खबर को सुने

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक, अमर्यादित और महिला विरोधी टिप्पणी की कडे़ शब्दों में निदा करती है। उन्होंने कहा यह बयान न सिर्फ महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है, बल्कि देश की सेना और उन महिलाओ का भी अपमान है जिन्होंने राष्ट्र सेवा मे अपना जीवन समर्पित किया हैं। उन्होंने कहा कर्नल सोफिया कुरैशी, जो एक सम्मानित सैन्य अधिकारी है, उनके विरूद्व मंत्री विजय शाह की टिप्पणी मे छिपी मानसिकता भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस स्पष्ट रूप से मांग करती है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, विजय शाह को तुरन्त मंत्री पद से बर्खास्त करे और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। ज्योति रौतेला ने कहा कि हम मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट करते है जिन्होने इस मामले से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह न्यायपालिाका के प्र्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है ओर यह दिखाता है कि कानून औ संविधान के ऊपर कोई नही है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों ना हो। प्रदेश महिला कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भाजपा सरकार ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाही नही की, तो महिला कांग्रेस राज्यभर में किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को व्यापक जन आन्दोलन का रूप देगी वो भी जब तक न्याय का हक नही मिला जाता।

Related Articles

Back to top button