Dehardunउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंराजनीतिसोशल मीडिया वायरल

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

खबर को सुने

कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने में कांग्रेस पार्टी जुटी हुई है.

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंचकर अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में उनके भ्रमण कार्यक्रम की खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसी दिशा में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर देहरादून के प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की है और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है. राहुल गांधी के गढ़वाल और कुमाऊं भ्रमण के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम उनके सभी कार्यक्रमों की बारीकी से नजर रखेगा. इसको लेकर कांग्रेस ने कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया है, जबकि अन्य नेताओं को सदस्य बनाया गया है. राहुल गांधी के दौरे की जानकारी कंट्रोल रूम के सदस्यों या फिर प्रभारी से जारी किए गए दूरभाष नंबरों के माध्यम से जानकारी हासिल की जा सकती है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से कंट्रोल रूम के सभी सदस्यों से यह अपेक्षा की गई है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे. राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने अल्मोड़ा में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली, पौड़ी के रामलीला मैदान में होने जा रहे हैं पूर्व सैनिक सम्मेलन से लेकर देहरादून में होने जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया है.

4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंची है. उनका कहना है कि राहुल गांधी का यह दौर बहुत महत्वपूर्ण है और इस बात की और इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं. हर बार वो उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते आए हैं. उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और यही जोश 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीताने का काम करेगा.

Related Articles

Back to top button