उत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंदुर्घटनान्यूज़सोशल मीडिया वायरलहरिद्वार

हरिद्वार में तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 31 घायल

खबर को सुने

हरिद्वार में एक बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई.

हरिद्वार: हरिद्वार में सप्तऋषि इलाके में शांतिकुंज के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह यह हादसा टक्कर लगने के कारण हुआ है. तेज गति में आ रहे डम्पर ने बस में टक्कर मारी थी, जिस कारण बस पलट गई और एक महिला यात्री की मौत हो गई. साथ ही डंप बस को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा. गनीमत रही कि हादसे के वक्त ढाबे में कोई मौजूद नहीं था. वहीं बस में 45 यात्री सवार थे.

हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की निवासी एक महिला यात्री की मौत हो गई. घायलों की संख्या अब 31 पहुंच गई है. घायल यात्रियों में में 24 महिलाएं, 05 युवक और 02 बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना पास में ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई. हादसे का वीडियो भी सामने. वीडियो के अनुसार, सड़क किनारे एक यात्री बस को बैक किया जा रहा था.

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई. वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि बस से टकराने के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा. इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है.

आपदा परिचालन केंद्र से सप्तऋषि क्षेत्र में बस पलटने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया. बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 31 घायल हो गए. घायलों में एक महिला यात्री की मौत हो गई है. हादसे की जांच की जा रही है.
-योगेश मेहरा, एसडीएम-

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button