उत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंदुर्घटनान्यूज़सोशल मीडिया वायरल

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

खबर को सुने

रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में गुरुवार सायं फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां डंपर बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंपा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के रात 8:43 बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा.

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित राहत एवं बचाव एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया.संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो व्यक्ति सवार पाए गए. राहत एवं बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच संजय राणा (उम्र 45 वर्ष) का शव खाई से बरामद कर सड़क तक पहुंचाया, जबकि दूसरे व्यक्ति मोहन के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया. पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button