Newsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

खबर को सुने

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अचानक खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा भी की.

हल्द्वानी (उत्तराखंड): हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद देर रात स्थानीय युवाओं के बीच पहुंचकर फुटबॉल खेला. नैनीताल रोड स्थित मिनी ग्राउंड में नितिन नवीन ने खिलाड़ियों के साथ मैदान में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनके साथ मौजूद रहे. फुटबॉल के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं से संवाद भी किया.

हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन राजनीतिक गतिविधियों के बीच देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अलग अंदाज देखने को मिला. प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नितिन नवीन सीधे युवाओं के बीच पहुंचे और नैनीताल रोड स्थित मिनी ग्राउंड में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर गए. नितिन नवीन को अचानक अपने बीच देखकर स्थानीय खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और युवाओं के साथ जमकर समय बिताया.इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनके साथ मौजूद रहे. राजनीतिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का युवाओं के साथ इस तरह मैदान पर उतरना चर्चा का विषय रहा. उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेल को लेकर बातचीत भी की. फुटबॉल खेलने के बाद नितिन नवीन ने स्थानीय युवाओं के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी ली.भाजपा नेतृत्व की ओर से लगातार युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने पर जोर दिया जाता रहा है. ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का खुद मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना भी युवाओं के बीच जुड़ाव का संदेश देता नजर आया. हल्द्वानी में दिनभर प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों के बाद देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह अनौपचारिक कार्यक्रम राजनीतिक माहौल से अलग नजर आया. मैदान में मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों ने भी नितिन नवीन के साथ फुटबॉल खेलने और संवाद के इस मौके को उत्साह के साथ लिया.बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शिरकत की. बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button