Dehardunआपका शहरउत्तराखंडट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा विनोद उनियाल है मुख्य षड्यंत्रकारी

खबर को सुने

देहरादून राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के निकट हुई कर्नल पुत्र अर्जुन शर्मा की हत्या मामले में सीएम धामी के आदेशों पर दून पुलिस एक्शन मोड में है।हत्याकांड की लगभग गुत्थी खुल गई है।

आरोपी विनोद उनियाल ही मुख्य षडंयत्रकारी है आज पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट हुआ शूटर राजू जो की पौडी गढवाल का निवासी है मुख्य षडयंत्रकारी विनोद उनियाल का ही ड्राइवर है।पुलिस सूत्र बताते है कि अर्जुन की माँ और विनोद उनियाल के रिश्ते गहरे थे।

अर्जुन के कर्नल पिता के तबादले के बाद दोनो इतने करीब हो चुके थे कि विनोद उनियाल कर्नल परिवार की जमीनें बेंचने लगा। इस बीच परिवारजनों विशेष तौर पर बेटे को शक होने लगा कि विनोद उनियाल उनके हिस्से के भी जमीनें भी बेच देगा।

इस बात को लेकर विवाद होने लगा था। हलांकि अर्जुन की माँ बीना अपने बेटे अर्जुन से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट चली गई और सुरक्षा भी प्राप्त कर ली।कल हत्याकांड के बाद जब अर्जुन के मित्र मीडिया कर्मियों से मिले और जानकारी दे रहे थे उस समय भी खुलासा किया था कि कैसे विनोद उनियाल लगातार धमका रहा है और किसी को कुछ नही समझता है।राजू पंकज दोनों ही अरेस्ट हो चुके है

आपको बताते चलें कि कल मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर सास बीना शर्मा, सास के साथी कारोबारी विनोद उनियाल, विनोद की पत्नी संगीता उनियाल, एसके मैमोरियल हाॅस्पिटल के मालिक डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।जानकार बताते हैं कि कुछ और बडे नामों का खुलासा होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button