उत्तराखंडदेहरादूनन्यूज़विविध

घर के समीप पासपोर्ट सेवा: कालसी में लगा मोबाइल कैंप

घर के समीप पासपोर्ट सेवा: कालसी में लगा मोबाइल कैंप

खबर को सुने

पासपोर्ट संबंधी जानकारी के लिए देखें एकमात्र अधिकृत वेबसाइट www.services1.passportindia.gov.in

दून प्लस ब्यूरो 

देहरादून। पासपोर्ट आवेदकों को उनके घर के समीप ही पासपोर्ट सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून, उत्तराखंड द्वारा कालसी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय देहरादून में आयोजित पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प आज 12 दिसंबर को संपन्न हो गया। इस कैम्प में मात्र नये (Fresh) एवं पुनर्निगमन (Re-issue) श्रेणी के आनलाइन भरे गए पासपोर्ट आवेदनों को ही स्वीकार किया गया था। कैम्प में तत्काल श्रेणी, पीसीसी हेतु आवेदन तथा किसी अन्य कारण अथवा दस्तावेज की कमी के कारण पहले से रुके हुए (On Hold ) आवेदन स्वीकार नहीं किए गए थे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि आगे भी पासपोर्ट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए आवेदक कृपया एक मात्र अधिकृत वेबसाइट www.services1.passportindia.gov.in का होम पेज देखें।

यह कैम्प इस कार्यालय का क्रमशः 17 वां ऐसा प्रयास है। पूर्व में अब तक कुल 16 पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प, नई टिहरी, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, घनसाली टिहरी गढ़वाल, मुख्य शहर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग, खटीमा ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय, देहरादून, पिथौरागढ़, गोपेश्वर चमोली, चकराता, चंबा तथा लैंसडाउन में आयोजित किए जा चुके हैं।इन कैम्पों मे कुल 2055 ऑनलाइन अपॉइन्ट्मेंट जारी किए गए और लगभग 1650 आवेदन प्रोसेस करके पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया सम्पन्न की जा चुकी है। पासपोर्ट मोबाइल कैम्प आयोजनों में आवेदकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता रहा है और हमारे इस ‘सरकार आपके द्वार’ सेवा की सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प करने के लिए भी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून कटिबद्ध है। ” : विजय शंकर पाण्डेय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button