उत्तराखंडन्यूज़विविध

लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल में तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प शुरू

लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल में तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प शुरू

खबर को सुने

पहले दिन के लिए 37 आवेदकों ने किए हैं ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक 

देहरादून। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून द्वारा लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प के पहले दिन आज बुधवार 26 नवंबर को आवेदकों में उत्साह नज़र आ रहा है। पहले दिन के लिए 37 आवेदकों ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक किए हैं।


श्री विजय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून द्वारा दिनांक 26 से 28 नवंबर, 2025 लैंसडाउन पौडी गढ़वाल में पासपोर्ट मोबाईल वैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। पूर्वोक्त कैम्प इस कार्यालय का क्रमशः 16 वां ऐसा प्रयास है | पूर्व में अब तक कुल 15 पासपोर्ट मोबाईल वैन कैम्प, नई टेहरी, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल,  घनसाली  टिहरी गढ़वाल, मुख्य शहर रुद्रप्रयाग,  उत्तरकाशी, अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग, खटीमा उधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर,  आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय, देहरादून, पिथौरागढ़ ,गोपेश्वर चमोली,चकराता तथा चंबा में आयोजित किए जा चुके हैं | पूर्वोक्त 15 कैम्पों मे कुल 1991 ऑनलाईन अपॉइन्ट्मन्ट जारी किए गए और लगभग 1546 आवेदन प्रोसेस करके पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया सम्पन्न की जा चुकी है |

पासपोर्ट मोबाईल कैम्प आयोजनों में आवेदकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता  रहा है और हमारे इस ‘सरकार आपके द्वार’ सेवा की  सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है | प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प करने के लिए भी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून कटिबद्ध है।

User Rating: Be the first one !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button