उत्तराखंडदेहरादून

त्तराखंड होमगार्ड का प्रदर्शन: देहरादून में मोटरसाइकिल दस्ते ने दिखाया कौशल..

खबर को सुने

देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों ने आत्मरक्षा और मोटरसाइकिल दस्ता ‘दहाड़’ में अद्भुत करतब दिखाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। महानिदेशक होमगार्ड डा. पीवीके प्रसाद ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक और महापौर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड में कुल दो कंपनियां शामिल की गई, जिसमें से प्रथम कंपनी में तीन महिला प्लाटून एवं तीन पुरुष प्लाटून होमगार्ड्स स्वयंसेवक शामिल रहे।

परेड कमांडर निर्मल जोशी, जिला कमांडेंट, देहरादून, सेकेंड इन कमांड, नितिन काकेरवाल, जिला कमांडेंट, बागेश्वर तथा परेड एडजूटेंट चेतन मैठाणी, वैतनिक निरीक्षक, जनपद नैनीताल, कंपनी कमांडर का कार्य मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमांडर, जनपद रुद्रपप्रयग और और सचिन कुमार, वैतनिक प्लाटून कमांडर, जनपद टिहरी गढ़वाल ने किया।

इस अवसर पर होमगार्ड्स स्वयंसेवकों ने निःशस्त्र युद्ध व आत्मरक्षा और मोटरसाइकिल दस्ता ‘दहाड़’ में शामिल होमगार्ड्स जवानों ने अद्भुत करतब दिखाते हुए विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड देवेन्द्र सिंह की आश्रित पत्नी पूजा सिंह एवं धीरज कुमार की आश्रित पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख और सेवापृथक होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमाण्डर, चतर सिंह व रोशन लाल को एक-एक लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

रैतिक परेड के दौरान महानिदेशक व कमांडेंट जनरल होमगार्ड डा. पीवीके प्रसाद ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी, होमगार्ड्स मुख्यालय, रेखा पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद देहरादून, रेनू भट्ट, वरिष्ठ सहायक, मुख्यालय संबद्ध मंडल हल्द्वानी, चैतन मैठाणी, वैतनिक निरीक्षक, जनपद नैनीताल, मुरारी लाल गुसांई, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, जनपद उत्तरकाशी, प्रकाश नाथ, अवैतनिक प्लाटून ककमांडर, जनपद हरिद्वार, जितेंद्र कुमार, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, जनपद देहरादून व पूनम सिद्धार्थ, अवैतनिक प्लाटून सार्जेन्ट, जनपद हरिद्वार को डिस्क व सर्टिफिकेट प्रदान किए।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, सविता कपूर, महापौर देहरादून सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश शंभू पासवान, सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button