Newsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

झबरेड़ा: बहन उसके प्रेमी को गोली मारने वाले डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

खबर को सुने

आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, पूछताछ में उसने कारण बताया है

रुड़की: हरिद्वार जिले की झबरेड़ा थाना पुलिस ने चार दिन पहले अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी को गोली मारकर हत्या करने वाले अमन को आधी रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. आखिरकार झबरेड़ी कलां गांव का डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया.

झबरेड़ा डबल मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस का एनकाउंटर: पुलिस द्वारा बताया गया है कि पैर में गोली लगने से अमन घायल हुआ है. पुलिस ने घायल अवस्था में अमन को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बहन के प्रेम प्रसंग से वह नाराज था, इसलिए उसने दोनों की गोली मारकर हत्या की थी.

एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया दोहरे हत्याकांड का आरोपी: एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि-

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कला गांव में चार दिन पहले अमन नामक युवक ने अपनी सगी बहन और पड़ोसी युवक सूरज उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों की हत्या करने के बाद अमन मौके से फरार हो गया था. उसकी धर पकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी. बीती रात पुलिस टीम को अमन के बारे में सूचना मिली.
-अभय प्रताप सिंह, एसपी, हरिद्वार देहात-

एसपी ने बताया कैसे हुआ एनकाउंटर: एसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने झबरेड़ा क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी. इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. मजबूर होकर पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई. पुलिस के साथ एनकाउंटर में अमन के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया.

पूछताछ में डबल मर्डर के आरोपी ने किया ये खुलासा: इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. घायल आरोपी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के प्रेम प्रसंग के चलते गांव में उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था. कुछ लोग उसे ताने भी देते थे. उसने कई बार अपनी बहन और सूरज को समझने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों नहीं माने. रोज-रोज के तानों से तंग आकर उसने दोनों की हत्या कर दी.

26 सितंबर को हुआ था डबल मर्डर: हरिद्वार के झबरेड़ी गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात 26 सितंबर को हुई थी. आरोपी अमन ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से वो फरार था. इस दोहरे हत्याकांड से हरिद्वार जिला मुख्यालय तक हिल गया था. एसपी देहात अभय प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी. आखिरकार वारदात के चौथे दिन डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button