उत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंनैनीतालन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

ड्रीम-11 में भारी मुनाफा और बड़े इनाम के लालच में फंसा व्यक्ति, लाखों रुपए की लगी चपत

खबर को सुने

उत्तराखंड में साइबर ठगी केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिस पर पुलिस नजर बनाए हुई है.

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ ड्रीम-11 में भारी मुनाफा और बड़ा इनाम दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 66 हजार 457 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस से जीरो एफआईआर को रेगुलर एफआईआर में परिवर्तित कर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

नैनीताल जनपद के रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी राजेन्द्र सिंह राणा ने थाना प्रभारी रामनगर को दी गई तहरीर में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले जनपद देहरादून के साइबर पुलिस थाने में 19 जून 2026 को जीरो एफआईआर संख्या 35637004302600386 दर्ज कराई गई थी. अब उन्होंने मामले को नियमित एफआईआर में परिवर्तित करने का अनुरोध किया है.

तहरीर के अनुसार यह कथित धोखाधड़ी 12 अप्रैल 2025 से 3 मई 2026 के बीच हुई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप नंबर से संपर्क किया गया, आरोप है कि स्वयं को सोमेश ठाकरे बताने वाले व्यक्ति ने ड्रीम-11 में बड़ा इनाम और भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया. विभिन्न चरणों में रकम जमा कराने के बाद न तो उनका मूलधन वापस मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ मिला. पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की गई.

साइबर ठगी मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-सुशील कुमार, रामनगर कोतवाल

राजेन्द्र सिंह राणा ने पुलिस से मांग की है कि उनकी शिकायत को नियमित एफआईआर में दर्ज कर साइबर सेल की सहायता से संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. पीड़ित ने अपने आवेदन के साथ जीरो एफआईआर की प्रति, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (NCCH) की शिकायत, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, स्क्रीनशॉट, यूटीआर नंबर और कथित स्कैमर्स के साथ हुई चैट भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराई है.

Related Articles

Back to top button