Dehardunअपराधउत्तराखंडसोशल मीडिया वायरल

देहरादून में प्रॉपर्टी फर्जीवाड़ा, भाई पर MDDA कर्मियों से मिलकर फर्जी नक्शा पास कराने का आरोप

खबर को सुने

राजपुर रोड निवासी प्रेम भूटानी ने आरोपी लगाया कि उनके भाई ने अपने सहयोगियों और एमडीडीए कर्मचारियों की मिलीभगत से फ्रॉड किया

देहरादून: एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने नक्शा पास कराया और उसके बाद मकान निर्माण भी शुरू कर दिया. मकान निर्माण की जानकारी जब असली मालिक को लगी तो उसने तहकीकात की और पता चला कि उन्हीं के भाई ने एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर नक्शा पास कराया है. व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पीड़ित के भाई और सहयोगी समेत एमडीडीए के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

भाई की प्रॉपर्टी में फ्रॉड करने का आरोप: राजपुर रोड निवासी प्रेम भूटानी ने आईजी गढ़वाल को दी गई शिकायत में बताया कि उनके भाई ने अपने सहयोगियों और एमडीडीए के कर्मचारी से मिलीभगत कर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए. उनके राजपुर रोड स्थित प्लॉट पर प्रथम तल पर मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराया. इसकी जानकारी उनको तब हुई जब साल 2024 में निर्माण शुरू हुआ.

फर्जी तरीके से नक्शे पास कराने का आरोप: फर्जी तरीके से पास कराए गए नक्शे के संदर्भ में, जब पीड़ित ने एमडीडीए से 24 अक्टूबर 2024 को लिखित रूप में सूचना मांगी और नक्शा पास करने के लिए प्रस्तुत प्रपत्र और संबंधित पत्रावली की प्रतियां मांगी. तब पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर वाले शपथ पत्र 3 जून और 8 अगस्त 2023 को एमडीडीए में प्रस्तुत किए गए थे.

जाली हस्ताक्षर का खेल: 3 अगस्त 2023 के शपथ पत्र के लिए स्टांप पेपर 21 जुलाई 2023 को खरीदा गया था और उसके बाद फर्जी प्रपत्र तैयार किए गए. एमडीडीए की ओर से अंदरूनी प्रशासनिक जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट 10 फरवरी 2025 को प्रेषित की गई. रिपोर्ट में भी अंकित है कि प्रेम भूटानी के भाई ने फर्जी तरीके से नक्शे में से प्रेम भूटानी का नाम हटा दिया और अपना नाम पर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करा लिया. इसमें हस्ताक्षर भी जाली हैं. साथ ही भाई ने मिलीभगत और फर्जी तरीके से नक्शा पास कराकर अनुचित लाभ ले लिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: नगर कोतवाली प्रभारी हरि ओम चौहान ने बताया है कि-

Related Articles

Back to top button