उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनपर्यावरणराजनीतिविविधशिक्षासाहित्य व संस्कृतिस्पोर्ट्स

शिमला बाईपास पर हुआ सड़क हादसा, दो की मौत, 14 घायल

खबर को सुने

देहरादून। दोपहर करीब दो बजे शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ।

बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है।हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button