उत्तराखंडराजनीति

चुनाव अचार संहिता में तबादले और नियुक्ति का आयोग ने लिया संज्ञान

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगा पुलिस और वन विभाग से स्पष्टीकरण

खबर को सुने

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगा पुलिस और वन विभाग से स्पष्टीकरण

संवाददाता
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले एवं नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस एवं वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

Related Articles

Back to top button