उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनपर्यावरणराजनीतिविविधशिक्षासाहित्य व संस्कृतिस्पोर्ट्स

नौनिहाल खिलाड़ियों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने किया प्रोत्साहित

खबर को सुने

देहरादून। शासकीय आवास पर सीनियर वेटरन खिलाड़ी देवेंद्र कांडपाल एवं टेबल टेनिस कोच विजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ क्षेत्र से आए टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

इस अवसर पर नौनिहाल खिलाड़ियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके परिश्रम एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण भाव वास्तव में उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्यारे बच्चे आने वाले समय में न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button