उत्तराखंडशिक्षासोशल मीडिया वायरल

Uttarakhand: प्रदेश में बनेंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, छात्र-छात्राओं को वितरित किये जाएंगे 1000 लैपटाॅप

खबर को सुने

राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को तकनीकी आधारित बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में समग्र शिक्षा एवं काॅन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन साइन हुआ है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत प्रदेशभर में 50 स्विफ्ट स्कूल (सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने का एक एकीकृत मॉडल) तैयार होंगे। इसमें पौड़ी, चंपावत जिले के 19-19 और देहरादून और हरिद्वार जिले के छह-छह विद्यालय शामिल है।

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को तकनीकी आधारित बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में समग्र शिक्षा एवं काॅन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन साइन हुआ है।

जिसके तहत प्रदेशभर में 50 स्विफ्ट स्कूल की स्थापना की जाएगी। बताया कि स्विफ्ट स्कूल एक एकीकृत विद्यालय परिवर्तन माॅडल है। जिसमें व्यक्तिगत शिक्षण, कक्षाओं में आधुनिक तकनीक का उपयोग, शिक्षकों को डेटा आधारित सहायता के साथ ही डिजिटल अवसंरचना का समावेश होगा। जिससे छात्र-छात्राओं को उनके सीखने के स्तर के अनुसार शिक्षा देने में मदद मिलेगी। बताया कि काॅन्वजीनियस फाउंडेशन प्रदेश में सीएसआर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहा है।

फाउंडेशन द्वारा अमेजन वेब सर्विस के सहयोग से 1000 लैपटाॅप छात्र-छात्राओं को वितरित किये जाएंगे ताकि प्रदेश में स्विफ्ट स्कूलों के क्रियान्वयन को मजबूत आधार मिल सके। डाॅ. रावत ने बताया कि स्विफ्ट स्कूलों के संचालन को विभाग द्वारा प्रदेशभर में 50 विद्यालयों का चयन कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button