Newsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

खबर को सुने

दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया

विकासनगर: त्यूणी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां 300 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो लोग घायल हुए हैं. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शव निकाला है. घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. सड़क हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर परिवहन विभाग जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है. पहाड़ में होने वाले सड़क हादसे जानलेवा हो जाते हैं. देहरादून जिले के त्यूणी तहसील क्षेत्र में एक और सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर घायल हो गए.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल: दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के से दुर्गम और गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया. सावधानीपूर्वक खाई में उतर कर हादसे में मारे गए व्यक्ति का शव और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद घायलों को सीएचसी त्यूणी भेजा गया.

सीएचसी त्यूणी भेजे गए घायल: एसडीआरएफ के टीम के कांस्टेबल नवीन सिंह ने बताया कि-

एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी को कॉलर के माध्यम से सूचना मिली कि चिल्लाड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है. घटनास्थल पर UP37P6641 फोर्डकार चकराता मोटर मार्ग से करीब 300 मीटर गहरी खाई मे गिरी हुई थी. वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे. इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी. दो व्यक्ति घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे. रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को सीएचसी त्यूणी भेजा गया. शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.
-नवीन सिंह, कांस्टेबल, एसडीआरएफ-

हादसे में मारा गया व्यक्ति यूपी का रहने वाला था: हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम दुर्गेश चौधरी है. दुर्गेश की उम्र 39 साल बताई गई है. दुर्गेश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले फतापुर का रहने वाला था. दो घायलों में सुनील मंडल उम्र 27 वर्ष, दिल्ली के महावीर एन्क्लेव का निवासी है. ऋषभ निवासी देहरादून शामिल हैं.

थाना प्रभारी त्यूणी कुलदीप शाह ने बताया कि- चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक फोर व्हीलर वाहन UP37P6641 फोर्ड फ्रीस्टाइल कार हादसे का शिकार हो गई. वाहन सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया.

Related Articles

Back to top button