DehardunInternationalNationalNewsbeatआपका शहरउत्तराखंडउत्तराखण्डखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंन्यूज़पिथौरागढ़सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड में 8 घंटे में दो बड़े सड़क हादसे, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की गई जान, 31 घायल, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख

खबर को सुने

टिहरी गढ़वाल के गूलर में बस पुल से नीचे गिरी, 9 की मौत, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में बारात की जीप खाई में गिरी, 4की मौत

रुद्रप्रयाग/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में बीती रात से लेकर मंगलवार सुबह तक दो बड़े सड़क हादसे हो गए. इन हादसों में 13 लोगों की जान चली गई है. 31 लोग घायल हुए हैं. ये हादसे रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि और टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर में हुए हैं. अगस्त्यमुनि में बारात की जीप हादसे का शिकार हुई. गूलर में यात्री बस नदी में गिरी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के साथ सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है.

उत्तराखंड में 2 हादसों में 13 लोगों की मौत: पहला हादसा सोमवार रात 9 बजे रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में हुआ. पोखरी से शादी संपन्न होने के बाद बारातियों को लेकर लौट रही जीप गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटनास्थल पर ही 4 लोगों की जान चली गई. 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में भी चार लोगो की हालत बेहद गंभीर है. इन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है.

हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया. दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
–नंदन सिंह रजवार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग–

इस हादसे के बाद रांसी-गोंडार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.

टिहरी गढ़वाल के गूलर में बस गदेरे में गिरी: अभी लोग अगस्त्यमुनि वाले हादसे के दुख से उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे एक और दुखद हादसे की खबर आ गई. ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर आगे देवप्रयाग की तरफ गूलर के पास यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी बस: हरिद्वार से जोशीमठ के लिए जा रही ये बस गूलर के पास पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी. पुलिस के अनुसार बस में 34 लोग सवार थे. हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई. मुनि की रेती थानाक्षेत्र में हुए हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही गुलर, शिवपुरी और व्यासी चौकी से भी टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं. एसडीआरएफ और फायर सर्विस ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया. बस बुरी तरह पिचक चुकी थी. अभी तक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है. 25 लोग घायल हैं.

एडीएम ने क्या कहा: अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आज एक दुःखद घटना प्राप्त हुई.

विश्वनाथ सेवा की एक बस सवा तीन बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी. बस ऋषिकेश आई कुछ देर रुकी. इसके बाद आगे को रवाना हुई. लगभग 20 किमी आगे गूलर पर पुल से नीचे नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची.
-शैलेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी-

घायल एम्स ऋषिकेश और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती हैं: अपर जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो चुका है. घायलों में 18 लोग एम्स और 7 लोग राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराए गए हैं. पुलिस ने बताया है कि बस का मालिक ऋषिकेश के श्यामपुर का रहने वाला है. कुछ दिन पहले ही उसने नई बस ली थी.

इंस्पेक्टर ने की 9 लोगों की मौत की पुष्टि: मुनि की रेती थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि-

गूलर के पास हुए हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. बस में कुल 34 लोग सवार थे. हादसे में 9 लोगों की जान गई है. 25 लोग घायल हैं.
-प्रदीप चौहान, इंस्पेक्टर, मुनि की रेती-

टिहरी में हुए दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

Related Articles

Back to top button