NaitionalNationalNewsbeatआपका शहरउत्तराखंडउत्तराखण्डखबर हटकरटेक्नोलॉजीट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

बरेली में हादसा; उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

खबर को सुने

एक ही बाइक से मनोना धाम जा रहे थे तीन दोस्त, घायल तीसरे युवक की हालत गंभीर

बरेली: जिले के मीरगंज इलाके में नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया. हादसे में मनोना धाम दर्शन करने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, हादसा 20 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे हुआ. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी निवासी विकास पुत्र रामौतार, पीयूष पुत्र प्रमोद और प्रिंस पुत्र जगमाल, बाइक से मनोना धाम जा रहे थे. तीनों घर से दर्शन के लिए निकले थे. इसी दौरान मीरगंज फ्लाईओवर पर उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की. सीएचसी में डॉक्टरों ने विकास और पीयूष को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मीरगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में दो बाइक सवारों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. मृतकों के शवों को पीएम भेजने के साथ मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button