NaitionalNewsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

Asian Games Day 13: भारत ने जीता 12वां गोल्ड, तीरंदाजी के बाद बॉक्सिंग में मिला गोल्ड

खबर को सुने

Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज) के साथ छठे स्थान पर है.

नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 के 13 दिन (2 अक्टूबर) भारत ने शानदार शुरुआत की. भारतीय महिला मुक्कबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपना पहला एशियन गोल्ड मेडल जीत लिय है. इससे पहले तीरंदाजी में रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. इसके साथ भारत के कुल गोल्ड की संख्या 12 हो गई है और वो अब मेडल टैली में सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है.

लवलीना ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला मुक्कबाज लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75kg के वर्ग मे गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने चीन की बाओ जियी को हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है. महिला बॉक्सिंग में भारत का यह केवल दूसरा गोल्ड मेडल है. 2014 में मैरी कॉम के मेडल के बाद यह पहला मौका है.

ये लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. वह भारत के इतिहास में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली इकलौती महिला बॉक्सर बन गई हैं. इससे पहले, एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल (2014 में गोल्ड और 2010 में ब्रॉन्ज) जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम थीं.

रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल
तीरंदाजी में भारतीय मिक्स्ड रिकर्व टीम फाइनल में चीन से हार गई. जिसकी वजह से धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जोड़ीको सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा. इसके साथ भारतीय मिक्स्ड टीम ने ओलंपिक 2028 का कोटा भी हासिल करने से चूक गया. रिकर्व आर्चरी में यह भारत का दूसरा मेडल है. इससे पहले आज सुबह महिला टीम ने अपने पहले फाइनल में 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था.

महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता. अनुभवी अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड़ की भारतीय तिकड़ी ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को मात दी. इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई थी. महिला रिकर्व टीम का यह गोल्ड एशियाई खेलों में भारत का तीरंदाजी में चौथा गोल्ड है. इससे पहले पुरुष कंपाउंड, महिला कंपाउंड और मिश्रित कंपाउंड टीमों ने भी गोल्ड मेडल जीते थे. भारतीय महिला रिकर्व टीम ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

यह जीत भारतीय महिला तीरंदाजी टीम के लगातार बेहतर होते प्रदर्शन का परिणाम है. रिकर्व टीम ने मई में शंघाई में पांच साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था. उस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भी भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया था. शंघाई में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम में इस बार भी लगभग वही खिलाड़ी थीं. टीम में पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका कुमारी की जगह कीर्ति शर्मा को शामिल किया गया. दीपिका चयन ट्रायल के जरिए एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं.

तीरंदाजी में भारत के छठा मेडल हो चुके हैं
कुल मिलाकर, तीरंदाजी में यह भारत का छठा मेडल है, जिसमें चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं. पिछले एशियन गेम्स हांगझोऊ 2023 में भारत का एशियाई खेलों का तीरंदाजी अभियान सबसे सफल रहा, जिसमें उसने रिकॉर्ड नौ मेडल जीते – पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज. कंपाउंड तीरंदाजों ने सभी पांच गोल्ड मेडल जीते, जबकि रिकर्व टीमों ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया.

Related Articles

Back to top button