Dehardun

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भंडार और बिष्ट गांव का किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश

बरसात को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

खबर को सुने

DP News Desk: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव और बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

भंडार गांव में मंत्री गणेश जोशी ने सड़क सुधारीकरण एवं पुश्ता निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद मंत्री ने बिष्ट गांव पहुंचकर निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार और आवश्यक प्रोटेक्शन नेट का निर्माण तेजी से तथा तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित और लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लक्ष्मण सिंह रावत, अनुराग, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button