NaitionalNewsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

खबर को सुने

बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, सीएम धामी-महेंद्र भट्ट ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. जहां वे देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल पदयात्रा एवं जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में होने वाले राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही अमित शाह उत्तराखंड के करीब 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया. साथ ही अहम दिशा निर्देश दिए.

परेड ग्राउंड में 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे: बता दें कि यह कार्यक्रम बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है. पार्टी का दावा है कि देहरादून, ऋषिकेश, देहरादून ग्रामीण और हरिद्वार से 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचेंगे.

पदयात्रा एवं जनसभा में शामिल होंगे अमित शाह: तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह करीब 12 बजे परेड ग्राउंड की पदयात्रा एवं जनसभा में शामिल होंगे. इसके बाद वे पुलिस लाइन में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा.

परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा जीरो जोन: गृह मंत्री की जनसभा, पुलिस लाइन के परेड और धनतेरस की खरीदारी के चलते देहरादून में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है. पुलिस ने परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया है और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है.

रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें: अमित शाह की जनसभा के दौरान रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहे और लैंसडाउन चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें.

पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश: पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचने, पहचान पत्र रखने और ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, वीवीआईपी क्षेत्र और आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है.

क्या बोले सीएम पुष्कर धामी? अमित शाह का यह दौरा उत्तराखंड में बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अमित शाह का उत्तराखंड आना हमेशा से ही राज्य के लिए बहुत अच्छा होता है.

“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है. जिसके तहत अनेकोx निर्णय उत्तराखंड में हुए है. ऐसे में अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत परेड ग्राउंड में गृह मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

“जनसभा को संबोधित करने के बाद पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के राजकीय समारोह में शामिल होंगे. इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button