उत्तराखंडऊर्जाक्राइमखानपानदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनपर्यावरणराजनीतिविविध

सीएम ने किया साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ

खबर को सुने

03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सीएम ने साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में राज्य सरकार (सेवा, सुशासन और विकास) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी साइकलिंग कर अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं फिट उत्तराखंड फिट इंडिया का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार के सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित साइकिल रैली को कैंप कार्यालय से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग कर रहे सैकड़ों युवाओं के साथ साइकिल चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा की हमारी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह 3 वर्ष युवाशक्ति के लिये विशेष रहा। जहां हमने रिकॉर्ड 20000 से अधिक सरकारी नौकरियों में भर्तियाँ की वहीं सख़्त नक़लरोधी कानून से नक़ल माफिया को जेल में डालने का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button